उड़ीसा लाया गया 2 कुंतल गांजा बांदा में हुआ बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उड़ीसा से ट्रक में लादकर लाया गया लगभग 2 कुंतल अवैध गांजा बरामद कर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए आंकी गई। मौके से कई बोरों में भरे अवैध गांजे की …
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उड़ीसा से ट्रक में लादकर लाया गया लगभग 2 कुंतल अवैध गांजा बरामद कर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए आंकी गई। मौके से कई बोरों में भरे अवैध गांजे की खेप के साथ एक ट्रक और दो कार भी बरामद की गयी।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मंगलवार देर शाम को बांदा कोतवाली नगर क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पीछे उड़ीसा से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होकर बांदा पहुंचे एक ट्रक में लदे बोरों में अवैध गांजा होने की सूचना पर तत्काल नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने छापा मारा।
इसमें ट्रक और दो कारों से अन्यत्र ले जाया जा रहा अवैध गांजा मौके में ही बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त की गयी अवैध सामग्री और वाहनों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सरगना बांदा निवासी संगम साहू सहित सात अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अन्य तस्करों की जानकारी हुई। जिन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। इनके ऊपर भी कार्रवाई होगी।
रायबरेली: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हुआ बड़ा हादसा
मंगलवार की रात भदोखर के भुएमऊ-परशदेपुर मार्ग के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले झम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना को लेकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हुआ बड़ा हादसा
