जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया ईंट पत्थरों से हमला, जानें पूरा मामला…
रायबरेली। कंदरावा चौराहे पर जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। ईंट पत्थरों से हमले में बोलेरो सवार लोगों ने भागकर दूसरे की दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने बोलेरो कार के सभी शीशे तोड़ डाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में …
रायबरेली। कंदरावा चौराहे पर जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। ईंट पत्थरों से हमले में बोलेरो सवार लोगों ने भागकर दूसरे की दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने बोलेरो कार के सभी शीशे तोड़ डाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव निवासी रमेश कुमार व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कुमार के बीच कंदरावा चौराहे पर मकान के विवाद को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही है। मंगलवार की शाम हरेंद्र कुमार का भतीजा कमलेंद्र तथा उनका साला प्रभात कुमार बरसात होने के कारण बोलेरो कार लेकर कंदरावा चौराहे पर सब्जी खरीदने गया था।
आरोप है कि रमेश कुमार झगड़े की नियत से पहले से ही एक दर्जन से अधिक लोगों को एकत्रित किए हुए थे। जैसे ही हरेंद्र कुमार की बोलेरो कार चौराहे पर पहुंची कि एकत्रित लोगों ने उस पर ईंट पत्थरों की बरसात शुरु कर दी। भतीजे ने कार भगाने का प्रयास किया तो लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसका पीछा कर रोक लिया। भतीजे व साले ने वाहन छोड़ भागकर एक दुकान में घुस गए। जहां भी उन लोगों ने जमकर ईंट पत्थरें बरसाई और बोलेरो कार के सभी शीशे तोड़ डाले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र ने बताया कि रमेश कुमार क्षेत्र पंचायत चुनाव में रनर प्रत्याशी था।
जमीनी विवाद तथा चुनाव को लेकर रंजिश मानता है। इसी बात से उस पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, हमलावरों की तलाश कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
पढ़ें- उड़ीसा लाया गया 2 कुंतल गांजा बांदा में हुआ बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार
