प्रदेशवासियों समेत शासन-प्रशासन की बढ़ी चिंता, 24 घंटे में कोरोना केस हुए दोगुने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेशवासियों समेत शासन प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश में महज 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1 लाख …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेशवासियों समेत शासन प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश में महज 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1 लाख 93 हजार 896 कॉविड सैंपल की जांच में संक्रमण के 80 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में केस करीब 4 महीने बाद मिले है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते राज्य में कोविड-19 केसों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है।

गौतम बुद्ध नगर में 28, गाजियाबाद में 12 व राजधानी लखनऊ में 11 नए केस मिले हैं। प्रदेश में जांच और टीकाकरण के बीच एक बार फिर कोविड केस बढ़ने लगे हैं। खासतौर से पिछले 15 दिनों में इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

30 नवंबर को राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या महज 89 थी, जो मंगलवार को बढ़कर 392 हो गई। बता दे कि सोमवार को प्रदेश में 40 नए केस मिले थे, जो 24 घंटे में ही दोगुने हो गए। इस दौरान 11 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी।

Omicron In India: नहीं थम रही ओमीक्रोन की रफ्तार, देश में अब तक 781 मिले मरीज

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 241 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Omicron In India: नहीं थम रही ओमीक्रोन की रफ्तार, देश में अब तक 781 मिले मरीज

संबंधित समाचार