झारखंड: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में सामने आए 155 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है और पिछले 24 घंटे के दौरान इसके 24 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना के 155 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 53,बोकारो से आठ, चतरा से चार,देवघर से चार,धनबाद से 20,दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम से 14,गिरिडीह से तीन,गुमला से …

रांची। झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है और पिछले 24 घंटे के दौरान इसके 24 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना के 155 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 53,बोकारो से आठ, चतरा से चार,देवघर से चार,धनबाद से 20,दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम से 14,गिरिडीह से तीन,गुमला से एक,हजारीबाग से 12,जामताड़ा से एक,खूंटी से एक, कोडरमा से 23,पलामू से दो,सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम से तीन मरीज मिले हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 350160 हो गया हैं और अबतक टोटल 17938571 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 608 सक्रिय मामले हैं और प्रदेश में कोरोना के 344410 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

इसे भी पढे़ं…

गुजरात: एमयूवी ट्रक से टकराई, दो स्कूली छात्र समेत एक महिला की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार