47 साल की हुईं ट्विंकल खन्ना, जानें एक्ट्रेस ने कैसे शुरू किया अपना फिल्मी करियर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 29 दिसंबर 1974 को पुणे में जन्मी ट्विंकल खन्ना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता राजेश खन्ना अभिनेता जबकि मां डिंपल कपाड़िया जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी …

मुंबई। 29 दिसंबर 1974 को पुणे में जन्मी ट्विंकल खन्ना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता राजेश खन्ना अभिनेता जबकि मां डिंपल कपाड़िया जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।

ट्विंकल खन्ना ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत 1995 में रिलीज फिल्म बरसात से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की बॉबी देओल ने निभायी थी जो उनके करियर की भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्माण धर्मेन्द्र ने किया था। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही ट्विंकल खन्ना के अभिनय को भी सराहा गया।

ट्विंकल खन्ना उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने खान त्रिमूर्ति के साथ काम किया है।टिंवकल न्ना ने सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है, शाहरूख खान के साथ बादशाह, और आमिर खान के साथ मेला में काम किया है।इन सबके साथ हीं टिवंकल खन्ना ने अक्षय कुमार,सैफ अली खान,अजय देवगन जैसे बड़े सितारो के साथ भी काम किया।

2001 में अक्षय कुमार के साथ शादी करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने पति अक्षय कुमार के साथ मिलकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में व्यस्त है।

बिग बॉस 15: मेकर्स देंगे घरवालों को झटका, अब होगा शो में मिड-वीक एविक्शन, जानें कौन होगा घर से बेघर…

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 में फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार हर हफ्ते करते हैं। इस बार के वीकेंड का वार की बात करें तो बिग बॉस से कोई भी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर नहीं हुआ। बता दें, मेकर्स किसी टास्क के जरिए मिड-वीक एविक्शन प्लान कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: मेकर्स देंगे घरवालों को झटका, अब होगा शो में मिड-वीक एविक्शन, जानें कौन होगा घर से बेघर…

संबंधित समाचार