अमरोहा : जन विश्वास यात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से बाजार को कराया गया बंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा की जन विश्वास यात्रा नगर आगमन पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि के चलते यात्रा मार्ग का बाजार बंद कराया गया। बुधवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा लगभग 2:00 बजे हसनपुर नगर में आ रही है। यात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा की जन विश्वास यात्रा नगर आगमन पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि के चलते यात्रा मार्ग का बाजार बंद कराया गया।

बुधवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा लगभग 2:00 बजे हसनपुर नगर में आ रही है। यात्रा की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और पूरे इंतजाम किए गए हैं। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के चलते जन विश्वास यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले बाजार को बंद करा दिया गया है।

प्रशासन के निर्देश पर हसनपुर ब्लॉक किराए से लेकर अंबेडकर पार्क और अंबेडकर पाक से लेकर अतराशि चौराहे तक का बाजार बंद कराया गया है। बाजार बंद होने के कारण दोनों मार्गों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

संबंधित समाचार