वाराणसी में फिल्म महोत्सव से कला-संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: अनुराग ठाकुर
वाराणसी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वाराणसी में फिल्म महोत्सव के आयोजन से इस क्षेत्र में कला संस्कृति के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए संगीत, ज्ञान और अध्यात्म की धरती काशी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। यहां …
वाराणसी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वाराणसी में फिल्म महोत्सव के आयोजन से इस क्षेत्र में कला संस्कृति के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए संगीत, ज्ञान और अध्यात्म की धरती काशी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।
यहां आयोजित तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम में ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि काशी बदल रहा है और यहां के सांस्कृतिक जनजीवन में नए आयाम जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के रूप में पुरानी विरासत का सरंक्षण करने का कार्य रानी अहिल्याबाई होल्कर की ओर से मंदिर निर्माण के करीब 250 साल के बाद पहली बार हुआ है।
वाराणसी में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि काशी अब सिर्फ प्राचीन शहर ही नहीं रहा। बल्कि आधुनिक शहर भी हो गया है। नगर में रोडवेज, एयरपोर्ट सहित सभी क्षेत्रों में विकास हुए हैं। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की ओर से भगवान शिव और दुर्गा पर आधरित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति थी।
पढ़ें: बहराइच के जिला कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध शुरू हुई जांच
हेमा मालिनी ने कहा कि वह काशी में कई बार अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में यहां पहली बार नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण पर इस बार की प्रस्तुति का भी विशेष महत्व है।
यह भी पढ़ें: बच्ची को चारपाई से उठा ले गया तेंदुआ, गांव से एक किलोमीटर दूर मिले कपड़े और हड्डियां
