आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवास, भेजे गए इको गार्डन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में बुधवार को आरक्षण पीड़ित ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने सुबह डाली बाग स्थित बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर आरक्षण पीड़ितों नें नारेबाजी की और जमकर हंगामा भी किया। बवाल की सूचना पर हजरतगंज …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में बुधवार को आरक्षण पीड़ित ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने सुबह डाली बाग स्थित बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर आरक्षण पीड़ितों नें नारेबाजी की और जमकर हंगामा भी किया।

बवाल की सूचना पर हजरतगंज इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद और पुलिस बल बुलाकर प्रदर्शन कर रहे भास्कर यादव, जगबीर चौधरी, प्रमोद यादव, दीपशिखा और विकास समेत अन्य अभ्यर्थियों को बस में भरकर इको गार्डन भेज दिया।

पढ़ें- सिक्किम: ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा

बीते महीनों से अभ्यर्थी कर रहे प्रदर्शन

भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थी महीनों से इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक उनके प्रदर्शन के 196 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी न्याय नहीं मिला। उनका आरोप है कि 19000 से अधिक सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ। जिसके कारण उनकी भर्ती नहीं हो सकी।

अभ्यर्थियों के मुताबिक बीते कुछ दिन पहले इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई थी। मुख्यमंत्री ने ओबीसी को 27 फ़ीसदी और एससी को 21 फ़ीसदी आरक्षण भर्ती में पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके बाद भी अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी के कारण भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पा रही है।

   क्या है अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगे?

  • ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण।
  • एससी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण।
  • हाईकोर्ट के सभी याचियों को याची लाभ दिया जाए।

संबंधित समाचार