बरेली: बीमार मां का इलाज कराया तो पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान, आए दिन होता था पति पत्नी में झगड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला ने घरेलू कलह क्लेश के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने जब फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला ने घरेलू कलह क्लेश के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने जब फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बीमार मां का इलाज की वजह से होता था विवाद
दरअसल, कैंट के झील गौटिया अभयपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पेंट की दुकान पर काम करते है। राजकुमार की बूढ़ी मां काफी लंबे समय से बीमार है। जिनका वह इन दिनों इलाज करा रहा है। मां का इलाज कराने की वजह से उसकी पत्नी राजवती खुश नहीं थी। जिसकी वजह से राजकुमार और राजवती में आए दिन झगड़े होते थे। इसी झगड़े के चलते राजवती ने बुधवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सुबह काम पर गया राजकुमार, सूचना मिली तो दौड़कर आया
राजकुमार बुधवार सुबह अपने काम पर चला गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसकी पत्नी राजवती ने फांसी लगा ली। आनन फानन में राजकुमार दौड़ता हुआ घर पहुंचा। जब तक फंदे से उसे उतारा गया। राजवती दम तोड़ चुकी थी। आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे तो डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार