अयोध्या में आज भी बूंदाबांदी के आसार, 15.5 एमएम हुई बारिश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर बाद तक जारी रही। सुबह छह बजे झमाझम हुई बारिश ने अपने इरादे बता दिए थे। इसके साथ ही शाम तक रिमझिम फुहार बनी रही। साथ ही ठंडी-ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी छुड़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि गुरुवार को भी …

अयोध्या। जिले में देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर बाद तक जारी रही। सुबह छह बजे झमाझम हुई बारिश ने अपने इरादे बता दिए थे। इसके साथ ही शाम तक रिमझिम फुहार बनी रही। साथ ही ठंडी-ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी छुड़ा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि गुरुवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद ही धूप निकलने के आसार है। मंगलवार देर रात से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। विद्यालयों में बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया था। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की आमद कम ही रही, जो पहुंचे भी तो हीटर व अलाव के पास दिखे।

साप्ताहिक बंदी के एक दिन पहले ही जिले का व्यापार भी खासा प्रभावित दिखा। सड़कों पर सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। नरेंद्र देव कृषि विवि के पर्यवेक्षक शंख माधव त्रिपाठी ने बताया कि 24 घंटे में 15.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। धूप निकलने के बाद बर्फ जैसे-जैसे पिघलेगी, वैसे ठंडक अपना रंगा दिखाएगी।

पढ़ें: परास्नातक की छात्रा अंजली सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने जिले का नाम किया रोशन

फिलहाल अभी बारिश से न्यूनतम तापमान में कोई असर नहीं पड़ा है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार से धूप निकलने की संभावना है। वहीं इस बारिश को किसानों के लिए ठीक बताया जा रहा है। अगर इससे अधिक बारिश हुई तो अन्नदाताओं पर संकट आ सकता है।

संबंधित समाचार