अयोध्या: प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने व्यापार अधिकार मंच को किया आश्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा। इस दौरान वर्तमान व प्रस्तावित योजनाओं संबंधित सवाल भी पूछे और विकास के दौरान शहर खत्म हो जाने की आशंका को लेकर उपाध्यक्ष विशाल सिंह से आपत्ति दर्ज कराई। जिसपर उन्होंने आश्वस्त किया कि आप की आपत्ति के अनुसार उसमें …

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा। इस दौरान वर्तमान व प्रस्तावित योजनाओं संबंधित सवाल भी पूछे और विकास के दौरान शहर खत्म हो जाने की आशंका को लेकर उपाध्यक्ष विशाल सिंह से आपत्ति दर्ज कराई। जिसपर उन्होंने आश्वस्त किया कि आप की आपत्ति के अनुसार उसमें संशोधन की संभावना पर भी विचार अवश्य किया जायगा।

प्राधिकरण सभागार में संगठन के पूछने पर पता चला कि गुप्तारघाट से बंधे के समानांतर नई सड़क, शहर में सहादतगंज से गांधी पार्क 135 फुट, गांधी पार्क से घंटाघर 90 फुट, रिकाबगंज से नियावां होते बेनीगंज तक 90 फुट, बेनीगंज से टेढ़ी बाजार 135 फुट, टेढ़ी बाजार से नयाघाट 90 फुट रोड बनाना प्रस्तावित किया गया है।

अलग-अलग क्षेत्रों में 90 फुट व 135 फुट तक सड़कों का चौड़ीकरण, डूब क्षेत्र को हरित पट्टी, गलियों का चौड़ीकरण आदि प्रस्तावों पर अधिकारिक रूप से कमिश्नर अयोध्या मंडल एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त व प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह व अन्य अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। इसमें लगभग शहर पूरा समाप्त होने की आशंका से मौके पर ही विशाल सिंह से संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई।

पढ़ें: दद्दू प्रसाद वर्मा बुंदेलखंड में बिगाड़ सकते हैं बसपा का गणित

जिसपर उन्होंने इसे तीन प्रतियों में लिखकर देने के साथ आश्वस्त किया कि आप की आपत्ति के अनुसार उसमें संशोधन की संभावना पर भी विचार अवश्य किया जायगा। संगठन ने मुख्यमंत्री योगी व सांसद लल्लू सिंह को भी जनहित में शीघ्र संज्ञान देने व जनहित में जनता के प्रतिनिधियों के साथ समझकर ही किसी निर्णय पर पहुंचने की भी अपेक्षा की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संयोजक सुशील जायसवाल, पकमल कौशल, विश्व प्रकाश रूपन, शैलेन्द्र सोनी रामू, रमेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, आकाश जायसवाल व सक्षम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार