झारखंड में मिलेगा 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल, मगर शर्तें लागू
रांची। पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए झारखंड सरकार ने एक नया ऐलान किया है। राज्य सरकार गरीबों को बाइक और स्कूटर में पेट्रोल डलवाने पर उन्हें 25 रुपए प्रति लीटर की छूट देगी। इन लोगों को निर्धारित दामों से पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता देगी। मगर राशनकार्ड धारक अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल …
रांची। पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए झारखंड सरकार ने एक नया ऐलान किया है। राज्य सरकार गरीबों को बाइक और स्कूटर में पेट्रोल डलवाने पर उन्हें 25 रुपए प्रति लीटर की छूट देगी। इन लोगों को निर्धारित दामों से पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता देगी। मगर राशनकार्ड धारक अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल तक ही यह लाभ ले सकते है। मगर इसमें भी एक शर्त यह है कि जिस समय यह पेट्रोल लेंगे उस वक्त उन्हें पूरी धनराशि देनी होगी। बाद में राज्य सरकार डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सब्सिडी के रूप में बकाया धनराशि कार्डधारकों को भेज देगी।
सरकार के दो साल पूरे होने पर दिया यह तोहफा
दरअसल, झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यलाय से ट्वीट किया गया, कि ”पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपए की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।”
एक माह में अधिकतम 250 रुपए की मिलेगी छूट
झारखंड सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि यदि कोई राशन कार्डधारी अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराता है तो सरकार प्रति महीने 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर यानी 250 रुपए उनके अकाउंट में कैश ट्रांसफर करेगी।
