मुरादाबाद : बोलेरो और पांच लाख के लिए रिश्ता तोड़ा, खर्च वापस मांगने पर दी हत्या की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दस बीघा जमीन, दो भट्ठे, एक बड़ा अस्पताल और डॉक्टर बताकर लड़के की मंगनी करा ली। बाद में बोलेरो और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर लड़के वालों ने निकाह से इन्कार कर दिया। मंगनी में खर्च हुई रकम भी लौटाने से साफ मना कर दिया। एसएसपी ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दस बीघा जमीन, दो भट्ठे, एक बड़ा अस्पताल और डॉक्टर बताकर लड़के की मंगनी करा ली। बाद में बोलेरो और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर लड़के वालों ने निकाह से इन्कार कर दिया। मंगनी में खर्च हुई रकम भी लौटाने से साफ मना कर दिया। एसएसपी ने कुंदरकी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।

कस्बा व थाना कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान निवासी इल्यास खां ने डेढ़ महीने पूर्व बेटी का रिश्ता संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। उन्होंने मंगनी में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि होने वाले समधी ने बताया था कि उनके पास दो भट्ठे हैं। उनका बेटा डॉक्टर है। उसका 20 बेड का अस्पताल है और 10 बीघा कृषि भूमि है। समाज में उनकी बहुत इज्जत है।

बड़े-बड़े लोगों में उठना-बैठना है। नेताओं से अच्छे संबंध हैं, इसलिए शादी अच्छी करनी है। इसके बाद लड़का व उसका पिता बोलेरो व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने निकाह से मना कर दिया। इस पर उन्होंने मंगनी में खर्च हुई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया।

आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों के बारे में अपने स्तर से जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनके पास न तो भट्ठे हैं और न अस्पताल। लड़का डॉक्टर भी नहीं है। यह भी जानकारी मिली कि इनके पास 10 बीघा जमीन नहीं है। आरोपियों ने झूठ बोलकर अपनी असलियत को छिपाते हुए उससे मंगनी में डेढ़ लाख रुपये खर्च करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कप्तान बबलू कुमार ने कुंदरकी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव