बिजनौर : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मंगलवार की देर रात नहटौर-धामपुर मार्ग पर ग्राम कश्मीरी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके …
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मंगलवार की देर रात नहटौर-धामपुर मार्ग पर ग्राम कश्मीरी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार फोर्स के साथ तत्काल पहुंच गये और मृतक के शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान शिवेन्द्र निवासी मिठेपुर भरतपुर थाना नगीना के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
