मुरादाबाद : पुलिस का कारनामा, छेड़छाड़ पीड़िता के साथ की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। छेड़छाड़ की शिकार प्राइवेट शिक्षिका ने मझोला इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवती बच्चों को घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाती है। सात नवंबर को पड़ोसी ने उसके साथ अश्लीलता की थी। वह शिकायत लेकर थाने गई तो चौकी पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। छेड़छाड़ की शिकार प्राइवेट शिक्षिका ने मझोला इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवती बच्चों को घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाती है। सात नवंबर को पड़ोसी ने उसके साथ अश्लीलता की थी। वह शिकायत लेकर थाने गई तो चौकी पर जाने को कहा गया। चौकी पहुंची तो दरोगा ने कहा थाने भेज दिया।

पुलिस उससे थाने और चौकी के चक्कर लगवाती रही और फिर दबाव बनाकर समझौता करा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी का साहस बढ़ गया। उसने 15 नवंबर को पीड़िता को रास्ते में रोक लिया और बदतमीजी की। पीड़िता के अनुसार जब वह शिकायत करने थाने गई तो इंस्पेक्टर धनंजय सिंह भड़क गए। कहा, रोज-रोज पुलिस का टाइम खराब करने आ जाती हो। समझौता कर लो, नहीं तो तुम्हारे खिलाफ ही कार्रवाई कर दूंगा। उन्होंने उसे थाने से भगा दिया।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर डाली। इसका पता उसे तब चला जब सात दिसंबर को उसके मोबाइल पर एसीएम कोर्ट से मैसेज आया। वह इसकी शिकायत लेकर थाने गई तो इंस्पेक्टर ने कहा कि यह हमारी बात नहीं मानने का नतीजा है। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी बबलू कुमार से की है। उन्होंने मामले की जांच एएसपी/सीओ सिविल लाइंस सागर जैन को सौंपी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव