आज का राशिफल | 30 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कारोबार में विस्तार करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास और मजबूती बढ़ेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल शांत हो सकती है। वृष राशि आज जॉब में आपके ऊपर ज़िम्मेदारी का दबाव बढ़ेगा। लेकिन आप सब आसानी से संभाल लेंगे। विरोधी …

मेष राशि

आज कारोबार में विस्तार करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास और मजबूती बढ़ेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल शांत हो सकती है।

वृष राशि

आज जॉब में आपके ऊपर ज़िम्मेदारी का दबाव बढ़ेगा। लेकिन आप सब आसानी से संभाल लेंगे। विरोधी आपके हितैषियों से आपकी आलोचना कर सकते हैं। परिजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन राशि

आज कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान के करियर की चिन्ता दूर होगी। आज आप दोस्तों के साथ गेम्स में काफी रुचि ले सकते हैं। रचनात्मक विचारों के कारण लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि

आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है। धन को लेकर किसी से वायदा न करें। यदि काम पर आप एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं तो आपको कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज सेवा में आप काफी सहभागी रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यदि आप जॉब बदलना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से अनुकूल है। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।

कन्या राशि

आज आप अपनी ही बातों में उलझ जाते हैं। इसलिए शब्दचयन में सावधानी रखें। काम समय पर होने के कारण आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण आपके काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

तुला राशि

आज अनुसन्धान सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए लोगों को बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार को भी आप आज पर्याप्त समय देंगे। छोटे कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यकलापों और मन्त्र आदि में आपकी रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। इसलिए आज कोई बड़ा निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। घर में किसी बात के कारण आपके ऊपर दबाव बन सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आपका हृदय दुखी होगा।

धनु राशि

आज जॉब में स्थान-परिवर्तन करने के लिए दिन शुभ है। नई पॉलिसी में धन निवेशित कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहने वाला है। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार में आय काफी तेजी से बढ़ने की सम्भावना है।

मकर राशि

आज कारोबार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। आज आप अपने सहकर्मियों और विरोधियों के ऊपर काफी हावी रहेंगे। कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज दूर होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में लोग आपका काफी सम्मान करेंगे।

कुंभ राशि

सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन सुकून दायक हो सकता है। आपके सुझावों से बांकी लोगों को काफी अच्छा लाभ होगा। बच्चों के साथ खेलकूद का आनंद लेंगे। शत्रु आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास करेंगे पर सफल नहीं होंगे।

मीन राशि

आज जॉब में आपकी इच्छानुसार काम नहीं हो रहे हैं। शुगर के रोगियों को तनाव और अत्यधिक मेहनत वाले कार्यों से बचना चाहिए। आपको अपनी छवि की काफी चिंता रहेगी। यात्रा काफी खर्चीली और उबाऊ रहने वाली है।