कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार, धर्म संसद में महात्मा गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार हो गए हैं। रायपुर पुलिस ने खजुराहो के एक होटल से गुरुवार सुबह 4 बजे पुलिस की 7 सदस्यीय टीम ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज को दोपहर तक रायपुर लेकर जाएगी पुलिस। बता दें महाराज कालीचरण के खिलाफ टिकरापारा थाना …

रायपुर। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार हो गए हैं। रायपुर पुलिस ने खजुराहो के एक होटल से गुरुवार सुबह 4 बजे पुलिस की 7 सदस्यीय टीम ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज को दोपहर तक रायपुर लेकर जाएगी पुलिस। बता दें महाराज कालीचरण के खिलाफ टिकरापारा थाना में केस दर्ज है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 और 26 दिसंबर को धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर के कई साधु संत शामिल हुए थे। इसमें संत कालीचरण महाराज भी थे। धर्म संसद को संबोधित करते हुए कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी,

जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए संत कालीचरण महाराज के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज किया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े-

24 घंटों में बढ़े कोरोना के 65% केस, 268 लोगों की गई जान, ओमिक्रोन के 961 हुए मरीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव