हरदोई: मुर्गा व्यापारी को युवकों ने मारी गोली, जानें पूरा मामला…
हरदोई। सांडी कस्बा व थानाक्षेत्र के बाजार में मुर्गे का मीट लेने आए युवकों ने की गोली बारी, बाइक सवार तीन लोगों ने मामूली बात पर कई राउंड फायरिंग की, मीट देने से मना करने पर युवकों ने गोली चलाकर दहशत मचाई, मुर्गा व्यापारी के भागने पर गोली मारकर किया गंभीर घायल, मौजूद लोगों ने …
हरदोई। सांडी कस्बा व थानाक्षेत्र के बाजार में मुर्गे का मीट लेने आए युवकों ने की गोली बारी, बाइक सवार तीन लोगों ने मामूली बात पर कई राउंड फायरिंग की, मीट देने से मना करने पर युवकों ने गोली चलाकर दहशत मचाई, मुर्गा व्यापारी के भागने पर गोली मारकर किया गंभीर घायल, मौजूद लोगों ने उत्पातियों पर जमकर चलाए ईंट-पत्थर।
सांडी कस्बे के औलादगंज मोहल्ला निवासी सबील 20 पुत्र मुन्ना कुरैशी बाजार में मुर्गा बेचने का काम करता है, मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एक बाइक पर सवार सुनील वीर पाल अपने तीसरे साथी के साथ मुर्गा लेने के लिए आए हुए थे, दुकानदार सबील दुकान बंद कर रहा था दुकान बंद करते समय उसने मुर्गा देने से मना कर दिया, इस बात से नाराज तीनों बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध कई राउंड फायर किए, जिससे दहशत में दुकानदार मौके से भागने लगा, इसी बीच तीन युवकों में से एक युवक ने उसके गोली मार दी, जिससे सबील गंभीर रूप से घायल हो गया, गोलियों की तड़तड़ाहट सुन लोगों ने अपने घर से ईटा पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिसमें बाइक सवार लोगों के भी काफी चोटें आई हैं।
आनन-फानन में घायल सबील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया, गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय युवक की मौत हो गई है, मुर्गा व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने दो युवकों को दो तमंचा व 05 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपियों का एक साथी भागने में सफल हो गया है, पुलिस ने मारपीट में घायल आरोपियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है, मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कार्यवाही में जुटी है।
पढ़ें- ठंड को देखते हुए यूपी प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश
