मीर्जापुर: अजय उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ग्रहण किया आप की सदस्यता
मीर्जापुर। जनपद के आखिरी छोर पर स्थित और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जनपद के निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुए आप की सदस्यता ग्रहण की है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी अभिनव, उत्तर प्रदेश सह प्रभारी पल्लवी वर्मा, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी व …
मीर्जापुर। जनपद के आखिरी छोर पर स्थित और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जनपद के निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुए आप की सदस्यता ग्रहण की है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी अभिनव, उत्तर प्रदेश सह प्रभारी पल्लवी वर्मा, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी व प्रभारी के नेतृत्व में विनोद विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता, संजय राय एडवोकेट, अजय वर्मा, अजय उपाध्याय, कांग्रेस ब्लॉक सचिव चंद्र मोहन चौबे,
पढ़ें: चित्रकूट: सार्वजनिक शौचालय शुरू न होने पर लोगों में दिखा आक्रोश
विवेक गुप्ता, दिनेश कुमार पटेल, राम गोपाल वर्मा आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी के वाराणसी कार्यालय कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर सभी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आप की नीतियों में विश्वास व आस्था प्रकट की है।
UP Election 2022: नहीं टलेंगे विधानसभा चुनाव, सभी दल समय पर चाहते हैं चुनाव प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायजा लेने के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में समय से इलेक्शन चाहते हैं। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से राय ली गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की कोशिश की। पुलिस प्रशासन से भी इंतजाम पर बात की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि, सभी राजनीतिक दलों ने कहा है कि कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर इलेक्शन कराए जाएं। कुछ दलों ने रैलियों में कोविड-19 कॉल के उल्लंघन पर चिंता जाहिर की। महिलाओं मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर और महिलाओं मतदाताओं की पहचान की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
