रायबरेली: चोरों के गिरोह के 8 लोग गिरफ्तार, असलहा और सामान हुआ बरामद
रायबरेली। लालगंज पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के आठ चोरों को पकड़ते हुए उनके पास से चोरी का सामान व अवैध असलहे, जेवर व वाहन बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि चोरों के गिरोह का सरगना कानपुर का अख्तर …
रायबरेली। लालगंज पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के आठ चोरों को पकड़ते हुए उनके पास से चोरी का सामान व अवैध असलहे, जेवर व वाहन बरामद किए हैं।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि चोरों के गिरोह का सरगना कानपुर का अख्तर हुसैन है जिसके नाम लालगंज,खीरों, मिलऐरिया, रायबरेली नगर,उन्नाव व कानपुर में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताते हैं कि पुलिस ने बीती रात सेमरपहा बाईपास पर कार व ट्रक में सवार आठ लोगों को पकड़ा जिनके नाम राजू उर्फ महताब पुत्र अख्तर हुसैन व अख्तर हुसैन पुत्र स्व.सरवर हुसैन निवासी जूहीलाल कालोनी थाना किदवई नगर, कानपुर वर्तमान निवासी पीएसी मोड़, श्यामनगर थाना चकेरी,कानपुर समेत राजकुमार पुत्र राजाराम निवासी बर्रा-दो वर्तमान निवासी घाटमपुर, विजय प्रकाश साहू पुत्र गणेश निवासी लक्ष्मी का पुरवा थाना रायपुरवा, राकेश चैहान पुत्र बालगोविंद निवासी देवी का पुरवा मजरे सीडी इटारा थाना सचेंडी वर्तमान निवासी चंदनपुर थाना घाटमपुर, संजय लोनिया पुत्र राजन सिंह लोनिया निवासी गनेशी का पुरवा थाना सचेंडी,ओम प्रकाश पुत्र श्यामलाल निवासी रेवड़ी टुकरी भामसेन थाना पनकी जनपद कानपुर हैं।
इनके पास से सलोन थाना क्षेत्र से चोरी हुए हाईटेंशन लाइन के तारों के चार बंडल के साथ ही दो देशी तमंचा 12 बोर, 5 कारतूस, चांदी के जेवर नगदी, तार काटने वाली दो बड़ी कैंची, आधा दर्जन प्लास, प्लास्टिक के दस्ताने व जूते बरामद हुए हैं।
इसी गैंग ने 18 अक्टूबर को दतौली में ज्ञानवती यादव पत्नी शिव बहादुर की दुकान तथा 29 नवंबर को गुड़िया पत्नी राधेश्याम निवासी चकपंचम के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों को पकड़ने वाली टीम में शामिल कोतवाल समेत अपराध निरीक्षक पंकज त्यागी, दरोगा देवेंद्र अवस्थी, मान सिंह यादव समेत कई सिपाही शामिल हैं।
पढ़ें- रायबरेलीः हाजी महिला ने भाजपा की ली सदस्यता, सियासी गर्मी बढ़ी
