रायबरेली: घर से दूर मिला लापता बच्चे का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
रायबरेली। शिवगढ़ के जोरावर खेड़ा मजरे रानी खेड़ा में बुधवार से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे का शव आधी रात को घर के 30 मीटर की दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में लगी है। जोरावर खेड़ा मजरे रानी खेड़ा निवासी रमेश कुमार …
रायबरेली। शिवगढ़ के जोरावर खेड़ा मजरे रानी खेड़ा में बुधवार से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे का शव आधी रात को घर के 30 मीटर की दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में लगी है।
जोरावर खेड़ा मजरे रानी खेड़ा निवासी रमेश कुमार का 7 वर्षीय पुत्र बुधवार को शाम 3 बजे खेलने के लिए निकला। जब दो-तीन घंटे बाद वह घर नहीं वापस लौटा तो रमेश कुमार ने अपने बड़े पुत्र देवा 8 वर्ष को ढूंढने के लिए भेजा लेकिन मोहल्ले में कहीं पता नहीं चला। रमेश कुमार व पास पड़ोस के लोगों ने अनुज को ढूंढना शुरू कर दिया।
रात करीब 12 बजे अनुज का शव र घर से 30 मीटर की दूरी पर मृत अवस्था में मिला। अनुज का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रमेश कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए शिवगढ़ थाने में तहरीर दी है। मृतक का पिता रमेश कुमार का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है।
थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज का कहना है कि घर के सामने जमुना प्रसाद का घर है उनके पीछे लौकी का पेड़ है तथा बिजली की लाइन भी है। हो सकता है बालक लौकी तोड़ने गया हो और बिजली के करंट की चपेट में आ गया हो।
कारण बालक के हाथ में जलने का निशान है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से बालक की मौत की पुष्टि हो रही है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ें- हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी ने 17547 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
