डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर 74.42 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच बैंकों और निर्यातकों की साल के अंत में डॉलर बिकवाली से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.56 रुपये प्रति डॉलर पर …

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच बैंकों और निर्यातकों की साल के अंत में डॉलर बिकवाली से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.56 रुपये प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.38 और नीचे में 74.65 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 29 पैसे की तेजी के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह मात्र एक पैसे की गिरावट दर्शाता 74.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि साल के आखिर में छुट्टियों को देखते हुए कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 12.17 अंक की गिरावट के साथ 57,794.32 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 96.18 हो गया। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.69 डॉलर प्रति बैरल रह गयी। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 975.23 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

ये भी पढ़े-

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट, आरआईएल करीब दो प्रतिशत टूटा

संबंधित समाचार