इलेक्ट्रिक इंजन निर्माण को बढ़ावा दे रहा है वाराणसी का रेल कारखाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी का रेल इंजन कारखाना जहां डीजल इंजन का निर्माण कर इस क्षेत्र में निर्यात क्षमता को बढ़ा रहा है। वहीं देश का प्रदूषण कम करने के मकसद से कारखाने में इलेक्ट्रिक रेल इंजन के निर्माण पर भी जोर दिया रहा है। कारखाने की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को संबोधित …

वाराणसी। वाराणसी का रेल इंजन कारखाना जहां डीजल इंजन का निर्माण कर इस क्षेत्र में निर्यात क्षमता को बढ़ा रहा है। वहीं देश का प्रदूषण कम करने के मकसद से कारखाने में इलेक्ट्रिक रेल इंजन के निर्माण पर भी जोर दिया रहा है।

कारखाने की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कारखाने में डीजल इंजन का निर्माण किया जा रहा है और तंजानिया, मलेशिया, म्यामार, सेनेगल, सूडान, अंगोला, श्रीलंका, मोजांबिक बांग्लादेश सहित कई देशों ने इसका निर्यात हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विजन’ के तहत 171 इंजनों का निर्यात किया है। कंपनी ने हाल ही में मोजांबिका को करोड़ के 92 करोड़ रुपए के 3000 एचपी केप गेज इंजनों का निर्यात किया है।

महा प्रबंधक ने बताया कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक इंजनों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है और इस दिशा में तेजी से निर्माण का काम चल रहा है। उनका कहना था कि 2016-17 में कारखाने से दो विद्युत यात्री रेल इंजनों के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था उसकी क्षमता 2020-21 में बढ़कर रिकॉर्ड 275 रेल इंजनों तक पहुंच गई है।

सुश्री गोयल ने कहा कि वाराणसी डीजल इंजन कारखाने से घरेलू विनिर्माण क्षेत्र में इलेक्ट्रिक इंजनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए यह काम किया जा रहा है।

उनका कहना था कि 27 दिसंबर 2021 तक इस कारखाने से देश के लिए 967 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण हुआ है उनका यह भी कहना था की विद्युत लोकोमोटिव उत्पादन में 98 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और यह सूक्ष्म, लघु उद्यमों और घरेलू निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा बनारस कारखाने में दुनिया में पहली बार कुछ अश्वशक्ति की डीजल लोकोमोटिव को विद्युत लोकोमोटिव में सफलतापूर्वक बदलने का काम किया अंजली गोयल ने कहा कि देश में इस कारखाने से हर साल 400 से अधिक इंजनों का निर्माण किया जा रहा है और उनकी योजना जल्दी ही मेरे क्षेत्र के लिए भी डीजल इंजन की निर्माण की है और वहां से भी उन्हें अब ऑर्डर मिलने के प्रस्ताव मिले हैं।

पढ़ें- ओमीक्रोन: बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी हुईं फीकी, लगी पाबंदियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म