हरदोई: वृद्ध आश्रम का समाज कल्याण अधिकारी ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान की ओर से संचालित एवं समाज कल्याण विभाग, अल्लीपुर का राजमती सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को भोजन करते हुए देखा। भोजन में मीनू के अनुसार छोला की सब्जी ,आलू की सूखी सब्जी, पूड़ी, अचार और सलाद बना हुआ था। …

हरदोई। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान की ओर से संचालित एवं समाज कल्याण विभाग, अल्लीपुर का राजमती सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को भोजन करते हुए देखा। भोजन में मीनू के अनुसार छोला की सब्जी ,आलू की सूखी सब्जी, पूड़ी, अचार और सलाद बना हुआ था।

वहीं, भोजन को चखने पर पाया कि भोजन स्वादिष्ट और रुचिपूर्ण था। तत्पश्चात उन्होंने आश्रम के आवासीय कक्षों का निरीक्षण किया। जहांपर सब के पास गद्दा, गरम रजाई कंबल इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था थी। आश्रम में स्नानागार में गर्म पानी के लिए गीजर लगाया गए हैं। सभी तरफ से प्राकृतिक मनोरम वातावरण पाया गया।

वयोवृद्ध से बात करने पर पता चला कि वह लोग अभी देशाटन करके कल रात्रि में ही लौटे हैं आश्रम में रहने वाले निर्मल बाबा, जागेश्वर बाबा, उजागर बाबा आदि ने बताया कि संस्थान के प्रबंधक डॉ सुशील चंद्र त्रिवेदी”मधुपेश” की ओर से जीवन के अन्तिम पड़ाव पर देशाटन व तीर्थाटन का कार्यक्रम हम लोगों को कराया गया है। इसके लिए उनको बहुत-बहुत आशीर्वाद और हमारी दुआएं हैं।

पढ़ें: मुरादाबाद : जन विश्वास यात्रा में बोले अमित शाह, सपा-बसपा ने 15 सालों में कर दी थी पश्चिमी यूपी की हालत खराब

आश्रम में ही रहने वाली दादी प्रीति,पंकोरा, बिटोली, लल्ली आदि ने कहा कि मैंने प्रथम बार अपने गांव से बाहर इस आश्रम में आई और आश्रम के बाद पहली बार किसी तीर्थ स्थान पर जाकर दर्शन किए यह हमारे जीवन को धन्य करता है। जो सेवा हमारे अपने न कर सके वह सुशील भाईया कर रहे हैं। अभिलेख को नियमानुसार भरा हुआ पाया गया । बुजुर्गों को बाटें जाने वाले स्वेटर, कार्डिगंन आदि के सैम्पल देखे और शीघ्र गरम वस्त्र वितरण करने के निर्देश दिये।

संबंधित समाचार