अयोध्या: 10 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में भाकियू ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के ग्राम गनौली कुशहा निवासी अशोक कुमार के 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को जान से मारकर तालाब में लाश छिपाने की घटना की एफआईआर दर्ज करने व पुन: पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम से कैमरे की निगरानी में कराने की मांग की है। भाकियू का …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के ग्राम गनौली कुशहा निवासी अशोक कुमार के 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को जान से मारकर तालाब में लाश छिपाने की घटना की एफआईआर दर्ज करने व पुन: पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम से कैमरे की निगरानी में कराने की मांग की है।

भाकियू का एक प्रतिनिधि मण्डल इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा की अगुवाई में गुरुवार को जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय से मिला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि विगत 22 दिसंबर को रोहित कुमार आयु लगभग 10 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी कुशहा गनौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को बहला-फुसलाकर तालाब के किनारे ले जाकर जान से मार कर तालाब में फेंक कर लाश को छिपा दिया गया था।

काफी तलाशने के बाद लाश मिली। उसके शरीर में कई चोटों के निशान मिले तथा एक हाथ टूटा मिला। लाश का पेट फूला नहीं था, अर्थात पेट में पानी नहीं था।

पढ़ें: मुरादाबाद : एसएसपी आवास के पीछे से सब्जी आढ़ती का दिनदहाड़े अपहरण, गृहमंत्री अमित शाह की रैली में बिजी थी पुलिस

भाकियू नेता ने आरोप लगाया की फिर भी हत्यारों के प्रभाव में आकर थाना पटरंगा की पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लाश का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक पर भी हत्यारों के प्रभाव में आकर चोटों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार