चित्रकूट: होटल से चोरी हुए लगभग चालीस लाख के गहने पुलिस ने किये बरामद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस ने एक शादी समारोह के दौरान होटल से चोरी हुए लगभग 40 लाख के गहने बरामद कर लिये हैं। हालांकि इस चोरी को अंजाम देने वाले बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धवल जायसवाल ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को चोरी के …
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस ने एक शादी समारोह के दौरान होटल से चोरी हुए लगभग 40 लाख के गहने बरामद कर लिये हैं। हालांकि इस चोरी को अंजाम देने वाले बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) धवल जायसवाल ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को चोरी के इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले माह 30 नवंबर को सुरेश अग्रवाल पुत्र लक्ष्मीकांत अग्रवाल निवासी काली देवी चौराहा पुरानी बाजार कर्वी ने कोतवाली थाने में सूचना दी थी कि 29 नवंबर को श्रीजी होटल में उसके पुत्र के शादी समारोह के दौरान किसी ने जेवरों से भरा बैग चुरा लिया। इसके बाद मामले के खुलासे के लिए स्वॉट-सर्विलांस प्रभारी एम पी त्रिपाठी और चौकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह की अगुवाई में संयुक्त टीम का गठन किया।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से पड़ताल की तो इस चोरी को अंजाम देने के आरोप में कबीर पुत्र बनवारी लाल और धरम सिसोदिया पुत्र जंगबली ग्राम कड़िया सांसी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ (मप्र) के नाम सामने आए। चोरों की तलाश में लगी टीम ने आरोपी कबीर के घर में दबिश दी तो कबीर ने माल लेकर भागने की कोशिश की और पिपरिया तिराहे के पास झाड़ी में थैला फेंककर वह भाग गया। पीड़ित सुरेश के पुत्र प्रतीक ने गहनों को पहचान लिया।
पढ़ें: अमेठी: शिक्षकों ने निकाली बाइक मतदाता जागरूकता रैली
इनकी अनुमानित कीमत लगभग चालीस लाख रुपये बताई गई है। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप कुमार पटेल, राधाकृष्ण तिवारी, अनिल कुमार साहू, आरक्षी जितेंद्र कुमार, आशीष सिंह, रोहित सिंह, आदित्य कुमार, प्रकाश मिश्रा शामिल रहे।
