बाराबंकी: वॉल्वो बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज अन्तर्गत गुरुवार सुबह एक बाइक में तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गुरुवार सुबह 7 बजे थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व. …
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज अन्तर्गत गुरुवार सुबह एक बाइक में तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गुरुवार सुबह 7 बजे थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व. रमेश चन्द्र अपनी मां मिथिला देवी को अपनी बाइक पर बैठाकर रसौली धर्म कांटे के पास स्थित अपने फार्म पर जा रहे थे।
इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेंस के माध्यम से स्थानीय नागरिकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां पर योगेन्द्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घण्टे बाद योगेन्द्र की मां की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पेड़ की कटाई के चलते 4 घंटे जाम रहा हाईवे
बाराबंकी। लखनऊ मार्ग पर आलापुर के निकट वन विभाग द्वारा करवाए जा रहे पेड़ के गिरने से 4 घंटे तक मार्ग जाम रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। जाम के चलते लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। विद्यालयों से लौट रहे छात्र-छात्राओं को भी खांसी परेशानी उठानी पड़ी। लखनऊ मार्ग पर वन विभाग द्वारा गुरुवार को जर्जर पेड़ों की कटाई कराई जा रही थी।
इस दौरान काटा गया पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा तो दोनों तरफ जाम लग गया। जिसे साफ करने में कई घंटे लग गए। वन अधिकारियों का कहना है कि सामान्य रूटीन में पेड़ों की कटाई कराई जा रही थी। पेड़ को ज्यादा बड़ा था। जिसे कटवा कर अलग करने में 2 घंटे का समय लगा। पेड़ हटाकर रास्ता साफ करवा दिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि पेड़ों की कटाई से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
