मुरादाबाद : जमीन बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगे, पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कुछ लोगों ने नगर निवासी व्यक्ति को जमीन बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट पंजीकृत की है। ठाकुरद्वारा नगर के मुहल्ला मोहल्ला फतेहउल्ला गंज अंसारियान निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मुहम्मद हनीफ ने कोर्ट …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कुछ लोगों ने नगर निवासी व्यक्ति को जमीन बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट पंजीकृत की है।
ठाकुरद्वारा नगर के मुहल्ला मोहल्ला फतेहउल्ला गंज अंसारियान निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मुहम्मद हनीफ ने कोर्ट में याचिका दायर की। उसमें उनका कहना था कि उन्होंने कोतवाली के रामूवाला गणेश निवासी हरपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह ने उसकी भूमि में से 640 वर्ग मीटर और जग्गन पुत्र प्यारे की भूमि में से 240 वर्ग गज जमीन का सौदा चार सितंबर 2020 को 25 लाख रुपये में किया था।
बयाना में छह लाख रुपये दे दिये थे। बाद में कई बार में 25 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि बैनामे की निर्धारित तिथि 25 मार्च को आरोपी रजिस्ट्री कार्यालय में नहीं पहुंचा। वह पूरे दिन कार्यालय पर खड़ा उनका इंतजार करता रहा। बाद में उन्होंने जग्गन की भूमि को किसी अन्य को बेचकर उसकी रजिस्ट्री करा दी। अब्दुल रहमान का कहना है कि उन्होंने धोखाधड़ी कर उससे 25 लाख रुपये की ठगी कर ली।
शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। इस पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी हरपाल सिंह, उसके पुत्र सरजीत सिंह एवं राहुल, पत्नी वीरवती व थाना डिलारी के तगाला गांव निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
