मुरादाबाद : दो बेटियां पैदा होने पर महिला को दिया तलाक, धक्के देकर निकाला
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। दो बेटियां पैदा होने व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर युवक ने पत्नि पहले बेरहमी से पीटा फिर तीन बार तलाक कहकर धक्के देकर घर से निकाल दिया। न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत की है। पानीपत निवासी रूबी …
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। दो बेटियां पैदा होने व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर युवक ने पत्नि पहले बेरहमी से पीटा फिर तीन बार तलाक कहकर धक्के देकर घर से निकाल दिया। न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत की है।
पानीपत निवासी रूबी खातून की शादी ठाकुरद्वारा नगर के मुहल्ला मछली बाजार निवासी शकील अहमद पुत्र शफीक अहमद के साथ हुई थी। रूबी के अनुसार शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए जोर देना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। यहां तक कि खाना देना भी बंद कर दिया।
इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया तो उनका उत्पीड़न और अधिक बढ़ गया। उसने फिर दूसरी बेटी को जन्म दिया तो आरोपियों ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और फिर बेटियों सहित उसे मायके छोड़ आए। 30 सितंबर को किसी तरह वह ससुराल पहुंची तो उसे देखकर ससुराल वाले भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।
पति ने बेरहमी से उसे पीटा और फिर तीन बार तलाक कहकर धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसके पति शकील, ससुर शफीक अहमद, देवर तसलीम व नावेद, ननद मेहराज जहां व शाइस्ता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
