लखनऊ: 50 हजार का इनामी हत्यारा लोकेंद्र गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने हत्या के आरोप में पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामी हत्यारा लोकेंद्र उर्फ लोकी को गाजियाबाद के मोदीनगर थानांतर्गत हापुड़ रोड पर खंजरपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। लोकेंद उधम सिंह करनावल गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके पास से एक तमंचा व …
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने हत्या के आरोप में पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामी हत्यारा लोकेंद्र उर्फ लोकी को गाजियाबाद के मोदीनगर थानांतर्गत हापुड़ रोड पर खंजरपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। लोकेंद उधम सिंह करनावल गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके पास से एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं।
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इनामी हत्यारा लोकेंद्र (29) का बड़ा भाई नवनीत नेहरा अपराधिक प्रवृत्ति का था, जो उधम सिंह करनावल गैंग के सदस्य मेरठ निवासी हिमांशू जाट से जुड़ा हुआ था। वर्ष 2017 में नवनीत ने मैनपुरी के करहल में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष की सुपारी लेकर हत्या कर दी थी और मौके पर ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस के लगभग छह माह बाद ही लोकेंद्र भी अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसने एक सितंबर 2017 को 10 लाख रूपये की सुपारी लेकर हिमांशू जाट एवं एक अन्य के साथ मिलकर मेरठ के थाना परतापुर अंतर्गत मोहदद्दीनपुर निवासी मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामलें में वह नौ माह जेल में रहा। इसी दौरान उसके चाचा चंद्रवीर और पिता विजयवीर के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चलने लगी। चंद्रवीर ने जमीन मोदीनगर निवासी सतेंद्र पाल को बेच दी थी। इसी रंजिश के चलते लोकेंद्र ने भाई आजाद व पिता विजयवीर आदि के साथ मिलकर सतेंद्र पाल की 18 फरवरी 2019 को हत्या कर दी और फरार हो गया। गाजियाबाद पुलिस की ओर से उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली की धड़कनें बढ़ाता कोरोना…26 मई के बाद से अब एक दिन में आए सर्वाधिक 1313 नए मामले
