मुख्यमंत्री योगी कर रहे राष्ट धर्म की रक्षा : भिखारी प्रजापति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने वीरवार को हनुमान सेतु में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल कायम की है। भिखारी प्रजापति राष्टधर्म की रक्षा करने की प्रतिज्ञा का पालन किया है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस बनाकर हनुमान सेतु …

लखनऊ। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने वीरवार को हनुमान सेतु में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल कायम की है। भिखारी प्रजापति राष्टधर्म की रक्षा करने की प्रतिज्ञा का पालन किया है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस बनाकर हनुमान सेतु से अटल चौक तक जय-जय-योगी सरकार के नारे लगाते हुए गए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना देश की अनोखी योजना है। उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी व रविशंकर अगारिया ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। सभा को गंगा धाकड़, विष्णुकांत चौबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह राना, कामेश कुमार आर्य, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद त्यागी ने संबोधित किया।

3 जनवरी को लखनऊ में जेपी नड्डा की जनसभा

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अवध क्षेत्र की यात्रा आगामी 02 जनवरी को होगी। अवध क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूमने के बाद आगामी 03 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में यात्रा का औपचारिक समापन एक जनसभा के बाद करेंगे। पार्टी के महामंत्री व लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा आगामी 02 जनवरी को लखनऊ पहुंच रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से यात्रा का स्वागत करने के लिए तीन जनवरी को लखनऊ पश्चिम विधानसभा के आईआईएम रोड स्थित जॉगर्स पार्क के निकट आवास विकास ग्राउंड में जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें:-चित्रकूट: चार अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 56 लाख का गांजा बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका