चुनाव से पहले बुंदेलखंड को मिल सकता है ‘घर-घर जल’ का तोहफा
लखनऊ। बुंदेलखंड और विंध्य समेत प्रदेश के हजारों गांवों में पीने के साफ पानी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में लाखों परिवारों को घर-घर पानी सप्लाई का तोहफा दे सकते हैं। राज्य सरकार ने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में वाटर सप्लाई का ट्रायल रन पूरा …
लखनऊ। बुंदेलखंड और विंध्य समेत प्रदेश के हजारों गांवों में पीने के साफ पानी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में लाखों परिवारों को घर-घर पानी सप्लाई का तोहफा दे सकते हैं। राज्य सरकार ने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में वाटर सप्लाई का ट्रायल रन पूरा कर लिया है। नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की तैयारी पहले चरण में 18 लाख से अधिक परिवारों को वाटर सप्लाई से जोड़ने की है।
इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही 13,000 गांव के 45 लाख परिवारों के लिए 8 हजार नई पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी किया जा सकता है। जल जीवन मिशन के तहत सरकार हर घर नल योजना के जरिये फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन का तोहफा देने जा रही है। जलापूर्ति शुरू होने के साथ बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में पेयजल के लिए रोजाना होने वाले संघर्ष के साथ ही कई बीमारियों से भी निजात मिलने जा रही है। बुंदेलखंड के सात जिलों के साथ सोनभद्र और मिर्जापुर के गांवों में भी वाटर सप्लाई का ट्रायल रन तेजी से चल रहा है। हर रोज दर्जनों गांवों को पानी सप्लाई से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी कर रहे राष्टधर्म की रक्षा : भिखारी प्रजापति
लखनऊ। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने वीरवार को हनुमान सेतु में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था के मामले में मिसाल कायम की है। उन्होंने राष्टधर्म की रक्षा करने की प्रतिज्ञा का पालन किया है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस बनाकर हनुमान सेतु से अटल चौक तक जय-जय-योगी सरकार के नारे लगाते हुए गए।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी कर रहे राष्ट धर्म की रक्षा : भिखारी प्रजापति
