बरेली: ऑफलाइन होगा दीक्षांत समारोह, राजभवन से मिले निर्देश
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह ऑफलाइन ही होगा। इस संबंध में राजभवन से गुरुवार को विश्वविद्यालय के पास निर्देश पहुंच गए हैं। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षामंत्री नीलिमा कटियार और संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पीके जोशी अतिथि होंगे। …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह ऑफलाइन ही होगा। इस संबंध में राजभवन से गुरुवार को विश्वविद्यालय के पास निर्देश पहुंच गए हैं। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षामंत्री नीलिमा कटियार और संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पीके जोशी अतिथि होंगे।
राजभवन से पत्र आने के बाद विश्वविद्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी तैयारियां की जा रही हैं ताकि कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर दीक्षांत समारोह में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह 12 जनवरी को होगा।
राजभवन से इस संबंध में निर्देश मिल चुके हैं। दीक्षांत समारोह के लिए अतिथि भी फाइनल हो गए हैं। कोरोना के संबंध में शासन के निर्देश जारी हो चुके हैं। ऐसे में निर्धारित संख्या 200 में ही लोगों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। दीक्षांत समारोह में 90 टॉपर के अलावा शिक्षक व अन्य शामिल होंगे।
वार्षिक रिपोर्ट तैयार करने में दिक्कत
दीक्षांत समारोह के लिए वार्षिक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों का डाटा मांगा गया है लेकिन 26 विभागों में से अभी तक सिर्फ 15 विभागों की रिपोर्ट आयी है, क्योंकि शीतकालीन छुट्टियों की वजह से कई शिक्षक व स्टाफ बाहर चले गए हैं। 16 निदेशालयों में से सिर्फ 2 की ही रिपोर्ट आयी है। ड्रोन कैमरे से तस्वीरें भी अभी तक नहीं ली जा सकी हैं।
