बरेली: पीएचडी में प्रवेश को 2200 से अधिक आवेदन
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की 31 दिसंबर अंतिम तिथि है। 30 दिसंबर की शाम तक 2260 आवेदन आ चुके थे जिसमें 1560 आवेदन (रिसर्च इंट्रेस टेस्ट) आरईटी के तहत और 700 आवेदन नेट पास करने वाले अभ्यर्थियों के आए हैं। आरईटी के तहत आवेदन करने वाले …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की 31 दिसंबर अंतिम तिथि है। 30 दिसंबर की शाम तक 2260 आवेदन आ चुके थे जिसमें 1560 आवेदन (रिसर्च इंट्रेस टेस्ट) आरईटी के तहत और 700 आवेदन नेट पास करने वाले अभ्यर्थियों के आए हैं। आरईटी के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएंगी।
इसके अलावा नेट करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश साक्षात्कार के जरिए होगा। आरईटी के तहत आवेदन 10 दिसंबर से हो रहे हैं। 25 दिसंबर तक आवेदन बिना विलंब शुल्क के किए गए। 26 से 31 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि आवेदन 2500 से अधिक होंगे, क्योंकि अभी एक दिन का समय बचा है।
आरईटी के तहत आवेदन करीब दो साल बाद हो रहे हैं, यही वजह से कि काफी अधिक संख्या में छात्रों ने आवेदन किए हैं। वहीं दूसरी तरफ चैलेंज मूल्यांकन के द्वितीय चरण के आवेदन की भी 31 दिसंबर अंतिम तिथि है। इसके आवेदन 26 दिसंबर से किए जा रहे हैं।
