New Year 2022: जानें किन-किन राज्यों में कर सकते हैं न्यू ईयर पार्टी, करने होंगे ये Rules फॉलो
नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने 24 राज्यों में अपने पैर पसार लिए हैं। अब देश में 1270 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन मामलों को देखते हुए सख्ती भी शुरू कर दी है लेकिन नए साल के उत्साह को देखते हुए एक गाइडलाइन भी जारी की है। जो अलग राज्यों …
नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने 24 राज्यों में अपने पैर पसार लिए हैं। अब देश में 1270 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन मामलों को देखते हुए सख्ती भी शुरू कर दी है लेकिन नए साल के उत्साह को देखते हुए एक गाइडलाइन भी जारी की है। जो अलग राज्यों की अलग-अलग है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राजस्थान, गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र में लोग नया साल तो मना सकते हैं लेकिन सब जगह नाइट कर्फ्यू और पार्टी के लिए होटल और मॉल में नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी में नाइट कर्फ्यू जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान ना दे। बाजारों में ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें। सड़कों, बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। साथ ही नए साल के जश्न पर पाबंदी होगी।
गोवा
गोवा में तटीय राज्य में पार्टियों और कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। यहां आने वाले मेहमानों के पास या तो शत-प्रतिशत टीकाकरण या कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट होना ही चाहिए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुसार प्रशासन पूरे गोवा में इन नियम का सख्ती से पालन करवाएगा।
बिहार
यहां होटलों और रेस्त्रां में नए साल को लेकर हो रहे जश्न पर होटल मालिकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बिहार सरकार ने दो दिन सार्वजनिक जगहों पर ताला लगाने की पहल की है ताकी कोरोना के बढ़ते मामले पर विराम लगाया जा सके। 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी पार्क और ज़ू बंद रहेंगे।
राजस्थान
राजस्थान में साल 31 जनवरी के बाद से बिना वैक्सीनेशन के लोगों को सार्वजनिक जगहों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। यहां शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। 31 दिसम्बर के दिन दो घंटे की अतिरिक्त छूट रहेगी। होटल में पार्टी और सिनेमा, मॉल इत्यादि में डबल डोज़ लगवा चुके लोगों को ही अनुमति मिलेगी।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में न्यू ईयर पार्टी नहीं हो सकेगी। यहां पुलिस ने रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब में नए साल के जश्न और पार्टियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। शादियों में अब 50 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के कारण 7 जनवरी तक मुंबई में धारा-144 लागू की थी।
दिल्ली
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन बैन हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के लिए शहर में कहीं भी भीड़ इकट्ठा न होने देने की हिदायत दी गई है। दिल्ली में होटल और रेस्तरां को सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।
ये भी पढ़े-
छत्तीसगढ़: अब 3 जनवरी से 15-18 आयु के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग का ये है लक्ष्य
