उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य जौनपुर में आज करेंगे दो जनसभाओं को संबोधित
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुये आज जौनपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेगें। उपमुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार उनकी पहली जनसभा सिपाह स्थित बड़े हनुमान मंदिर में और दूसरी जनसभा मछलीशहर रोडवेज परिसर …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुये आज जौनपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेगें। उपमुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार उनकी पहली जनसभा सिपाह स्थित बड़े हनुमान मंदिर में और दूसरी जनसभा मछलीशहर रोडवेज परिसर में आयोजित की गयी है।
मौर्य 31 दिसंबर को दिन में 11:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैंड पर पहुंचेगें। इसके बाद 11:40 बजे वह जौनपुर नगर के सिपाह मोहल्ले में स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर के पास जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें।
इसके बाद वह दो बजे सड़क मार्ग से जौनपुर जिले के मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र जायेंगे। यहां वह रोडवेज परिसर में आयोजित जनसभा सम्बोधित करेगें। सभा के बाद मौर्य प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगें।
आज अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से शुक्रवार को जारी अमित शाह के कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री अयोध्या में दोपहर जनसभा को संबोधित करने से पहले रामजन्म भूमि जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। शाह, सुबह साढ़े दस बजे हनुमान गढ़ी जाने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में निर्माणाधीन राम मंदिर जाएंगे। इसके बाद 12 बजे शाह अयोध्या में जनसभा को संबोधित करें
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- आज अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
