मुरादाबाद : किस्त की रकम डकार गया बैंक कर्मी, बैंक जाने पर हुई जानकारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। बैंक कर्मी लोन की किस्त को खुद ही डकार गया। उसने रकम बैंक में जमा ही नहीं की। महिला जब दोबारा लोन लेने गई तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर के मोहल्ला थाप निवासी शमा परवीन ने एसएसपी को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बैंक कर्मी लोन की किस्त को खुद ही डकार गया। उसने रकम बैंक में जमा ही नहीं की। महिला जब दोबारा लोन लेने गई तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर के मोहल्ला थाप निवासी शमा परवीन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने हरथला हिमगिरी स्थित बंधन बैंक से 56 हजार रुपये का लोन लिया था। इसके अलावा हाजरा पत्नी अब्दुल मजीद ने 55, शमा परवीन पत्नी आलिम ने 35 और नसीमा पत्नी मोहम्मद उमर ने 35 हजार रुपये का ऋण लिया था।
इसमें शमा परवीन और हाजरा को पांच हजार दो सौ तथा शमा परवीन और नसीम को साढ़े तीन-तीन हजार प्रतिमाह के हिसाब से किस्त जमा करनी थी। रामपुर जनपद के भोट थानाक्षेत्र के गांव भट्टी अशोकेपुर निवासी वरुण कुमार इसी बैंक का कर्मचारी है। आरोप है कि वरुण कुमार चारों महिलाओं से हर महीने किस्त की रकम ले जाता था। इस तरह से उन्होंने पिछला लोन जमा कर दिया।
इसके बाद वह दोबारा से लोन लेने के लिए बैंक गईं तो बताया गया कि उन पर पिछला लोन बकाया है। इतना ही नहीं यह भी पता चला कि पिछले लोन की एक भी किस्त जमा नहीं की गई है। पीड़ित महिला ने वरुण से संपर्क किया मगर उसने फोन ही नहीं उठाया। तब उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
