सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग का निर्देशन करेंगे तिग्मांशु धूलिया
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक तिग्मांशु धूलिया,सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग के चौथे संस्करण दबंग 4 का निर्देशन कर सकते हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग साल 2010 में रिलीज हुई थी। दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था। इसके बाद दबंग के सीक्वल दबंग 2 का निर्देशन अरबाज खान और दबंग 3 का निर्देशन …
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक तिग्मांशु धूलिया,सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग के चौथे संस्करण दबंग 4 का निर्देशन कर सकते हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग साल 2010 में रिलीज हुई थी। दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था।
इसके बाद दबंग के सीक्वल दबंग 2 का निर्देशन अरबाज खान और दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया। बॉलीवुड में चर्चा है कि सलमान खान की दबंग 4 पर तिग्मांशु धूलिया काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तिग्मांशु दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर एक साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं और अगले साल एक नरेशन होगा।
बताया जा रहा है कि तिग्मांशु धूलिया ने जो आईडिया दबंग फ्रैंचाइजी के लिये दिए है, उससे सलमान खान काफी इम्प्रेस हुए हैं। पूरी टीम फिल्म दबंग में सलमान खान के चुलबुल पांडे के आइकॉनिक करैक्टर के लिए एक नया दृष्टिकोण लाना चाहती है।
Welcome 2022: OTT प्लेटफॉर्म पर 2022 में डिजिटल डेब्यू करेंगे ये सितारे, देखें…
OTT प्लेटफॉर्म पर अब न केवल टीवी स्टार्स नजर आते हैं बल्कि फिल्मी सितारों के लिए भी ये प्लेटफॉर्म फैंस के बीच आने का एक अच्छा जरिए बन चुका है। कोरोना काल में कई एक्टर्स की फिल्में भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं जो साल 2022 में अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे। सभी सितारें अपनी डिजिटल रिलीज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। 2021 में कई सितारों नें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाया और फैंस का दिल जीता।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Welcome 2022: OTT प्लेटफॉर्म पर 2022 में डिजिटल डेब्यू करेंगे ये सितारे, देखें…
