सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां कराएं: पुलिस अधीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने विधान सभा बालामऊ के अर्न्तगत आने वाले गांधी इंटर कालेज बेनीगंज मतदान स्थल के सभी 10 बूथों का शुक्रवार को गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की पेयजल, विद्युत, रैम्प आदि व्यस्थाओं पर संतोष …

हरदोई। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने विधान सभा बालामऊ के अर्न्तगत आने वाले गांधी इंटर कालेज बेनीगंज मतदान स्थल के सभी 10 बूथों का शुक्रवार को गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की पेयजल, विद्युत, रैम्प आदि व्यस्थाओं पर संतोष व्यक्ति किया पर कालेज के कक्षों के टूटे एवं क्षतिग्रस्त दरवाजे व खिड़कियों के सम्बन्ध में कालेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि इनकी तत्काल मरम्मत करायें और जिन कक्षों में झरोखें है उन्हें अस्थाई रूप से बंद करायें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बेनीगंज को निर्देश दिये कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दिन प्रत्याशियों द्वारा मतदान पर्ची आदि का वितरण मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी से करायें। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

हरदोई: नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर, युवा में देखने को मिला विशेष उत्साह

नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रही है। नगर में फूलों व केक की बिक्री जमकर हो रही है होटल व रेस्टोरेंट वालों ने भी नव वर्ष तैयारियां की है। बताते चलें कि नववर्ष आने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। नववर्ष का उत्साह लोगों में सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के बड़ा चौराहा, सदर बाजार और रेलवे गंज की मुख्य बाजारों में केक की बिक्री जोरों पर है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर, युवा में देखने को मिला विशेष उत्साह

संबंधित समाचार