अब इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे यात्री, देखें ट्रेनों के नाम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रोज ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए राहत की खबर आई है। 1 जनवरी से आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्री सफर कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 1 जनवरी से 8 जोड़ी ट्रेन के 44 जनरल कोच को बहाल करते हुए अनारक्षित कोच में बदल दिया है। इस वजह से यात्री अब …

लखनऊ। रोज ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए राहत की खबर आई है। 1 जनवरी से आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्री सफर कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 1 जनवरी से 8 जोड़ी ट्रेन के 44 जनरल कोच को बहाल करते हुए अनारक्षित कोच में बदल दिया है। इस वजह से यात्री अब 8 जोड़ी ट्रेन में जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे।

कोरोना काल के करीब 20 महीने बाद आरक्षित कोच वाली ट्रेन को जनरल कोच में बहाल करके चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 16 ट्रेनों के भेजे गए प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

8 जोड़ी ट्रेनों के जनरल कोच मैं करीब दस हज़ार दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे यात्रियों का सफर सस्ता हो जाएगा। अभी तक यात्री जनरल बोगी में आरक्षण कराकर महंगे में सफर करते थे।

पढ़ें- हरदोई: नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर, युवा में देखने को मिला विशेष उत्साह

ट्रेनों की सूची

  • गोमतीनगर-छपरा-कचेहरी-गोमतीनगर
  • गोरखपुर-लखनऊ-जंक्शन-गोरखपुर
  • वाराणसी-सिटी-लखनऊ-जंक्शन-वाराणसी-सिटी
  • गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर
  • लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ
  • छपरा-लखनऊ-जंक्शन-छपरा
  • गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर
  • फर्रुखाबाद-छपरा-फर्रुखाबाद-वाया लखनऊ

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर अप और डाउन 22531/22537 लोकमान्य-तिलक-टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य-तिलक टर्मिनस-एक्सप्रेस का नेपानगर स्टेशन पर 1 जनवरी से 30 जून 2022 तक ठहराव करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पवन कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोविड काल के दौरान ट्रेनों को आरक्षित करके चलाया जा रहा था। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर लखनऊ मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनों में 1 जनवरी से जनरल कोच में दैनिक यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- हरदोई: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राों को नहीं लगती ठंड! सरकार कर रही भेदभाव

संबंधित समाचार