मुरादाबाद : जिले में कोरोना के चार नये केस मिले, संख्या 27

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में कोरोना के चार और नये मरीज मिले हैं। अब ऐसे मरीजों की संख्या 27 हो गई। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की शनिवार को टीमें जांच करेंगी। जिले में एक सप्ताह में कोरोना पाजिटिव 27 मरीजों के मिलने से चिकित्साधिकारी चितिंत हो गए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में कोरोना के चार और नये मरीज मिले हैं। अब ऐसे मरीजों की संख्या 27 हो गई। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की शनिवार को टीमें जांच करेंगी।

जिले में एक सप्ताह में कोरोना पाजिटिव 27 मरीजों के मिलने से चिकित्साधिकारी चितिंत हो गए हैं। उनकी लोगों से सावधानी बरतने और कोविड नियमों के पालन की अपील बेअसर साबित हो रही है। कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जो नये मरीज मिले हैं उसमें रामगंगा विहार कालोनी का 25 वर्ष का युवक, सदर ब्लॉक क्षेत्र का 53 वर्ष का व्यक्ति, पैसिफिक स्टार होम, कांठ रोड के रहने वाले 32 वर्षीय और सिविल लाइंस की रहने वाली 28 वर्ष की युवती शामिल है।

आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी। वहीं विदेश से 46 और यात्री लौटे हैं जो दक्षिण अफ्रीका, कुवैत, सूडान, वर्मा, जर्मनी, सऊदी अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका आदि देशों से लौटे हैं। इनसे संपर्क करने में स्वास्थ्य टीमें जुट गई हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डाँ प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड पाजिटिव मिले मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए नमूना संबंधित प्राइवेट लैब से लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी लैब ही भेजने का आदेश दिया गया है। वहां से आई रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को लैब संचालक अनिवार्य रूप से देंगे।

संबंधित समाचार