बहराइच: स्मार्टफोन पाकर खिले आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे
बहराइच। डिजिटल इण्डिया के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल आदि क्षेत्रों के लाभार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट दिया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने की योजना का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी …
बहराइच। डिजिटल इण्डिया के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल आदि क्षेत्रों के लाभार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट दिया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने की योजना का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 45 आशाओं को स्मार्टफोन देकर योजना की शुरुआत की।
स्मार्ट फोन पाकर आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यकरण का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में जनस्वास्थ्य के प्रति सजग व गम्भीर है। स्वास्थ्य सेवाएं आमजन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचे इसके लिए नई नई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जिसके क्रम में आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी योजना से आशाओं को कार्य करने में आसानी होगी।कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने लखनऊ से मुख्यमंत्री के स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
शेष बची 3255 आशाओं को शिविर लगाकर बांटा जाएगा स्मार्टफोन
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि शुभारंभ पर 45 आशाओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया है। शेष बची आशाओं को शिविर लगाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा की ओर से हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
