खनन पट्टा प्रभावित गांवों में झांसी जिला प्रशासन शुरू करेगा विकास कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी प्रशासन ने खनन पट्टा प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले गांवों में विकास कार्यों को शुरू करने की पहल की है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार को यहां विकास भवन सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की। बैठक …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी प्रशासन ने खनन पट्टा प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले गांवों में विकास कार्यों को शुरू करने की पहल की है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार को यहां विकास भवन सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) का इस्तेमाल खनन प्रभावित गांवों में जनहित के कार्य प्रमुखता से कराने में किया जाता है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि ऐसे प्रस्ताव भेजे कि जिनका अधिक से अधिक ग्राम वासियों को लंबे समय तक लाभ प्राप्त हो और लंबे समय तक जनउपयोगी सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य स्वीकार किये जाएं, उनका तत्काल भूमि पूजन करते हुए कार्य प्रारंभ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर में 160 प्रति घंटा क्षमता के आरओ प्लांट के साथ-साथ सोलर वाटर हीटर प्लांट स्थापित किए जाने कार्य को मंजूरी दी और इसके अतिरिक्त खनन पट्टा क्षेत्रों से संबंधित गांव में कार्यरत जूनियर हाई स्कूल के परिसर में पुस्तकालय बनाये जाने तथा पुस्तकें, कुर्सियां, मेज इत्यादि फर्नीचर की भी उपलब्धता को भी स्वीकृत किया।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ऐसे स्थान पर बनाया जाए जहां पर अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभ ले सके। जिलाधिकारी ने साफ किया कि कि जो भी कार्य किए जाएं गुणवत्ता परक हों, अगर जांच के दौरान गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/रा रामअक्षयवर चौहान, जिला खनिज अधिकारी बी पी यादव एवं सभापति प्रतिनिधि, मा. सांसद प्रतिनिधि, विधायकगण प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें:-नास्त्रेदमस उवाच : जापान में आएगा विनाशकारी भूकंप, यूरोप में होगा युद्ध सा माहौल

संबंधित समाचार