अमरोहा : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। छुट्टी पर घर आ रहे इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम जेबड़ा निवासी रिंकू पुत्र जगमाल मंसूरी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। गुरुवार को छुट्टी होने के कारण वह बाइक पर सवार होकर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। छुट्टी पर घर आ रहे इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम जेबड़ा निवासी रिंकू पुत्र जगमाल मंसूरी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता था।

गुरुवार को छुट्टी होने के कारण वह बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह स्याना मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्याना सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इंजीनियर की मौत की खबर सुनते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

संबंधित समाचार