अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मर्तोलिया सेवानिवृत्त, 15 वर्षों से मुरादाबाद में थे तैनात, 1995 में चिकित्सा सेवा में आए थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में 15 वर्षों से चिकित्सा सेवा देने वाले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस मर्तोलिया शुक्रवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव आदि ने उनकी सेवाओं की सराहना कर उनके सुखमय जीवन की कामना की। मूल रूप से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में 15 वर्षों से चिकित्सा सेवा देने वाले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस मर्तोलिया शुक्रवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव आदि ने उनकी सेवाओं की सराहना कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले डॉ. मर्तोलिया 1995 में प्रांतीय चिकित्सा सेवा में आए। वह सेना में भी अपनी चिकित्सा सेवा दे चुके हैं। 2006 में मुरादाबाद में उनकी तैनाती हुई, इसके बाद वह यहीं के होकर रह गए। सरल, सहज स्वभाव के मर्तोलिया ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रहते विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। उनके शांत स्वभाव के सभी प्रशंसक रहे।

सेवानिवृत्त होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में समारोहपूर्वक विदाई दी गई। मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा, प्रधान सहायक मुनीश ठाकुर, एनसीडी क्लिनिक की मनोवैज्ञानिक रीमा यादव आदि रहे।

संबंधित समाचार