अमरोहा : कुदैना के जंगलों में मिला युवती का अधजला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। हाइवे किनारे गांव के जंगलों में अज्ञात युवती का अधजला शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुमावली के ग्रामीण खेतों पर काम करने जा रहे …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। हाइवे किनारे गांव के जंगलों में अज्ञात युवती का अधजला शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुमावली के ग्रामीण खेतों पर काम करने जा रहे थे। उन्होंने गांव से 500 मीटर दूर कुदैना-बाटपुरा वाले रास्ते के किनारे जंगल में एक महिला का अधजला शव देखा तो उनके होश उड़ गए।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोर्चरी में रखवा दिया। उधर पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कर शव को तरल पदार्थ से जलाया गया है।

थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि महिला का अधजला शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रधानपति राजेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार