महाराष्ट्र की मुसीबत बढ़ाता कोरोना, 24 घंटे में आए 8,067 नए मामले, चार ओमीक्रोन से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि नए मामले में चार ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज भी …

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि नए मामले में चार ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को कुल 5,368 मामले आए थे।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि इन चार मामलों में एक-एक मरीज वसई-विरार, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर और पनवेल के हैं।

संबंधित समाचार