महिला सशक्तिकरण अभियान से बीजेपी में हलचल: विजय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी जी का नारा लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा महिला सशक्तिकरण को लेकर व राजनीति में महिलाओं को 40 फीसदी मौका देने की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मची …

कानपुर। इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी जी का नारा लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा महिला सशक्तिकरण को लेकर व राजनीति में महिलाओं को 40 फीसदी मौका देने की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है। और प्रियंका गांधी जी की देश व प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता व बढ़ते कद से बीजेपी सदमे में है ओर विचलित है चुनाव की नजदीकी आते ही व सत्ता की जमीन खिसकते देख सरकार उधमियों के यहाँ ईडी, डीजीजीआई, सीबीआई संस्थाओं के द्वारा उत्पीड़न कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की एक जनसभा में अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी यह बोलकर सिर्फ लोगों की आस्था व ईश्वर के नाम पर राजनीति स्टंट के अलावा प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में लीन हैं। यह अब कामयाब नही होने वाली आज प्रदेश की जनता महंगाई ,बेरोजगारी आदि से जूझ रही है।

जनता इन पांच सालों में बीजेपी सरकार की विकास की खोखली वातो से ऊब चुकी है सच्चाई सामने आ चुकी है इसका खामियाजा सरकार भुगतने के लिए तैयार रहे कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरी ताकत के साथ जनता के मूलभूत मुद्दों के लिए प्रियंका जी के नेतृत्व में जनता की लड़ाई सड़को पर उतरकर लगातार लड़ी है देश व प्रदेश की जनता से कुछ छिपा नहीं है कि विपक्ष के अहम भूमिका सिर्फ निभाने वाली कांग्रेस पार्टी देश की अकेली पार्टी है।

अब देश प्रदेश की जनता बीजेपी के धार्मिक चश्मे में फसने वाली नही है हमारी पार्टी प्रदेश में 2022 के चुनाव में वेहतर प्रदर्शन कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है इसमें कोई दो राय नही है जनता एक साइलेंट रूप में है इसका परिणाम 2022 के चुनाव में देखने को मिलेगा बीजेपी तीन सौ के पार व सपा चार सौ सीटो की जीत का दावा कर रही है वह सिर्फ एक स्वप्न देखने वाली बातें है जो हर कोई देख सकता है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नए साल से पहले परिवहन विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार