रामपुर: 8957.5 लाख के शिलान्यास, 599.18 लाख के लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
रामपुर, अमृत विचार। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के रठौंडा में आगमन पर 8957.5 लाख के शिलान्यास और 599.18 लाख के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। रठौंडा में अपराह्न 2:50 बजे मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरेगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। एक जनवरी को मुख्यमंत्री जन विश्वास …
रामपुर, अमृत विचार। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के रठौंडा में आगमन पर 8957.5 लाख के शिलान्यास और 599.18 लाख के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। रठौंडा में अपराह्न 2:50 बजे मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरेगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
एक जनवरी को मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा का समापन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। रठौंडा के प्राचीन शिव मंदिर का सुंदरीकरण हो चुका है, मुख्यमंत्री शिवलिंग के दर्शन व पूजन भी करेंगे। प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाना है इसका शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा 599.18 लाख रुपये की 10 योजनाओं का लोकार्पण और 8957.5 लाख की 15 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनवरी को रठौंडा में कुल 9556.68 लाख की योजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जन विश्वास का समापन कर जन सभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा इन निर्माण परियोजनाओं का किया जाएगा शिलान्यास
परियोजना का लाभ स्वीकृत लागत लाख में
- 140 टीपीडी के म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण- 1568.76 लाख
- विकास खंड मिलक के ग्राम रठौंडा स्थित मंदिर का पर्यटन विकास- 44.68 लाख
- कॉमन सर्विस सेंटर मुबारकपुर, विकास खंड मिलक का निर्माण कार्य- 140 लाख
- रा. इंटर कालेज कल्याणपुर विकास खंड मिलक का निर्माण- 482.70 लाख
- रा. इंटर कालेज इनायतपुर विकास खंड मिलक का निर्माण- 482.70 लाख
- रा. इंटर कालेज मधुपुरी विकास खंड शाहबाद का निर्माण- 482.70 लाख
- रा. इंटर कालेज विद्यपुरी विकास खंड सैदनगर का निर्माण- 482.70 लाख
- अहरो बंगाली कालोनी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण- 2798.98 लाख
- पटवाई मिलक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य- 2206.90 लाख
इन परियाजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- रा. इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया की कंप्यूटर लैब- 58.00 लाख
- केजीवीवी सैदनगर में कंप्यूटर लैब- 16.58 लाख
- चकिया हयातनगर से चकिया का मझरा संपर्क मार्ग का नव निर्माण – 150.43 लाख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शनिवार की अपराह्न 2:50 बजे रठौंडा स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद करीब 3:45 मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वह रामपुर में 9556.68 लाख की योजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण करेंगे। -गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी रामपुर
