लखनऊ: संत कालीचरण की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जन-जन पार्टी ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महात्मा गांधी पर टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार संत कालीचरण की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय जन-जन पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत कालीचरण की रिहाई की मांग की। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हलवासिया कोर्ट के पास रोक लिया। इसके बाद ज्ञापन लेकर …

लखनऊ। महात्मा गांधी पर टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार संत कालीचरण की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय जन-जन पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत कालीचरण की रिहाई की मांग की। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हलवासिया कोर्ट के पास रोक लिया। इसके बाद ज्ञापन लेकर सभी को वापस भेज दिया गया।

पार्टी संयोजक मनीष महाजन के नेतृत्व में अध्यक्ष गौरव वर्मा, कोषाध्यक्ष रजित राम प्रजापति, मोहित मिश्रा, जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे, कमल किशोर गुप्ता, प्रवक्ता षषि मोहन षर्मा, पूर्णिमा वर्मा, विनय सोनकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिन्स सिंह आदि जुलूस लेकर लेकर विधानभवन की ओर बढ़ने लगे। हलवासिया कोर्ट के निकट पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और ज्ञापन लिया।

इससे पहले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राश्ट्रीय संयोजक मनीश महाजन ने कहा कि गांधी के बारे मे ंसच बोलने पर कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन वहीं राष्ट्र के खिलाफ खुली चुनौती देने वालों को सरकार हाथ तक नहीं लगा पाती है। कार्यकारी अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि संत कालीचरण की गिरफ्तारी से गांधी के बारे में सच बोलने से रोका नहीं जा सकता, अब वक्त आ गया है कि देश की जनता को गांधी के दूसरे पहलू के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए।

आखिर ऐसी कौन सी वजह रही है कि नाथूराम गोडसे को गांधी का वध करने के लिये मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही सचिव मोहित मिश्रा ने बताया कि पार्टी जल्द ही गांधी की हत्या से जुड़े सच को बताने के लिये कार्यक्रम तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें:-नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा बीजेपी कार्यालय

संबंधित समाचार